फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Acid thrown on villager in transaction dispute

Ambedkar Nagar News: लेनदेन के विवाद में ग्रामीण पर फेंका तेजाब, झुलसा

Thu, 23 Mar 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on villager in transaction dispute
महरुआ (अंबेडकरनगर)। लेनदेन के विवाद में एक व्यवसायी ने मंगलवार शाम ग्रामीण पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह झुलस गया। बीच-बचाव कर रहे परिजनों पर भी तेजाब की कुछ बूंदें पड़ गईं जिससे वे भी मामूली रूप से प्रभावित हुए। परिजनों ने ज्यादा प्रभावित हुए पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी एक व्यक्ति ने महरुआ थाना क्षेत्र के आनंदनगर चौराहे पर सराफे की दुकान खोल रखी है। मंगलवार शाम पांच बजे वहां बाइक की मरम्मत करा रहे बरामदपुर जरियारी निवासी रामलौट यादव को देख उसके पास पहुंच गया। इसके बाद रामलौट से बकाये के नौ सौ रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन




इस पर रामलौट ने कहा कि दो दिन में रुपये मिल जाएंगे। आरोप है कि इस पर व्यवसायी ने रामलौट का मोबाइल छीन लिया। गालीगलौज शुरू कर दी। इस बीच रामलौट के कुछ परिजन भी वहां पहुंच गए और समझा-बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि व्यवसायी थोड़ी देर बाद अपनी दुकान से तेजाब लेकर आया और रामलौट पर फेंक दिया। तेजाब रामलौट की पीठ पर पड़ा। इससे वह झुलस गया। वहीं बीच-बचाव कर रहे परिजनों पर भी तेजाब की कुछ बूंदें पड़ गईं जिससे वे भी झुलस गए। घटना से काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। परिजन रामलौट को लेकर अस्पताल पहुंचे।



बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed