फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Acid thrown in foil shop due to rent dispute

किराएदारी को लेकर चल रहे विवाद में दुकान में फेंका तेजाब

Sun, 04 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Acid thrown in foil shop due to rent dispute
टांडा। किराएदारी को लेकर चल रहे विवाद में एक पक्ष ने जहां पन्नी की दुकान में तेजाब फेंके जाने का आरोप दूसरे पक्ष लगाया है तो वहीं दूसरे पक्ष ने इसे पूरी तरह साजिश बताया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। इस बीच सीओ ने भी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और जरूरी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र टांडा अंतर्गत हयातगंज मोहल्ले का है। पन्नी की दुकान करने वाले मोहल्ला निवासी मोहम्मद अरशद पुत्र मोहम्मद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर के जरिये कहा कि शनिवार रात साढ़े नौ बजे जब वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था तो इसी बीच हयातगंज निवासी अजीजुर्रहमान वहां आया और उसने दुकान में तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन

इससे वह तो बाल-बाल बच गया लेकिन दुकान में तेजाब गिरने से बड़ी मात्रा में पन्नी जल गई जिससे उसे काफी नुकसान हुआ। अरशद ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अजीजुर्रहमान ने भी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर मामले में फर्जी ढंग से फंसाए जाने का आरोप लगाया। कहा कि दुकान के ऊपर उसका रिहायशी मकान है जो कि अत्यंत जर्जर हो चुका है। वह इसमें अपने परिवार के साथ रहता है। किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए वह पूरा तोड़कर नया बनवाना चाहता है।
ऐसे में उसने अरशद से दुकान खाली करने को कहा। अरशद व उसके पिता दुकान खाली न करनी पड़े, इसलिए उसे फंसाने के लिए तरह-तरह की साजिश रच रहे हैं। उसने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इस बीच घटना की जानकारी होने पर सीओ ने कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और जरूरी पूछताछ की। उधर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed