{"_id":"675b1dd7188a254c040bd911","slug":"accused-of-selling-a-teenage-girl-case-against-eight-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126086-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किशोरी को बेचने का लगाया आरोप, आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किशोरी को बेचने का लगाया आरोप, आठ पर केस
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 10 लाख रुपये की लालच में नाबालिग बेटी को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी ने पति, देवर, अपने माता-पिता समेत आठ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अकबरपुर कोतवाली एक गांव की किशोरी का आरोप है कि डेढ़ माह पूर्व उसका विवाह हरियाणा प्रांत के रोहतक जिले के प्रेमनगर गली नंबर पांच निवासी मनोज पुरोलिया के साथ उसके पिता लवकुश वर्मा और मां मीना ने जबरदस्ती करवा दिया। इसकी एवज में 10 लाख रुपये लिए गए। जब वह हरियाणा पहुंची तो वहां उसे नशे की दवा खिलाकर पति मनोज व देवर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह वह वहां से भाग निकली।
सोमवार को किशोरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच अपनी आप बीती बताई। किशोरी ने लवकुश वर्मा, मीना, प्रेमप्रकाश उर्फ बब्लू, सतरंजन वर्मा, मंजू देवी, मनोज और देवर अज्ञात के खिलाफ साजिश रचने, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। हर पहलू की जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। (संवाद)