{"_id":"5e4838de8ebc3ee5b802e6d7","slug":"accident-in-malipur-ambedkar-nagar-news-lko508743780","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना अन्तर्गत इस्माइलपुरगंज चौराहा के पास शनिवार को साइकिल से जा रहे एक वृद्ध को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मालीपुर थाना अन्तर्गत इस्माइलपुरगंज निवासी हीरालाल (62) पुत्र कुंजू शनिवार सुबह साइकिल से बाजार जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह चौराहा के निकट पहुंचा तो इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे पहले कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मालीपुर थाना अन्तर्गत रवि (35) पुत्र हरिकिशन शुक्रवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जैतपुर थाना अन्तर्गत सोगूपारा निवासी मोरता देवी (80) पत्नी इंद्रजीत शनिवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। बसखारी थाना अन्तर्गत बसखारी निवासी रामपति (70) पत्नी मुन्नर शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मोरता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।