फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident in Ambedkar

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

Sat, 01 Feb 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
accident in Ambedkar
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर के निकट गुरुवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर निवासी चंदन (35) पुत्र हरिशंकर गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जा रहा था। छज्जापुर के निकट अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

इस बीच घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर जानकारी पुलिस को दी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर थाना अंतर्गत बखरा निवासी अरुण (32) पुत्र हौसिला व वरुण (28) पुत्र दुर्गाप्रसाद शुक्रवार सुबह एक ही बाइक से महरुआ की तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि महरुआ बाजार में जीप ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी। अहिरौली थाना अंतर्गत खरगपुर गांव निवासी राहुल (18) पुत्र रामकेवल गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed