{"_id":"5f073e598ebc3e63e23687e6","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko5299577132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना अंतर्गत आनंदनगर चौराहा के निकट बुधवार शाम बाइक सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अन्य मार्ग हादसों में दो घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी है।
महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, महरुआ थाना अंतर्गत बरामदपुर जरियारी गांव निवासी फागूराम (60) बुधवार को सुल्तानपुर जनपद के हालापुर स्थित रिश्तेदारी में गया हुआ था। देर शाम वह वापस घर लौट रहा था। बताया जाता है कि सब्जी लेकर जब वह वापस घर लौट रहा था।
इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग निकला। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं, अन्य मार्ग हादसों में दो घायल हो गए। बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी रामजीत (45) बुधवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी जयशंकर (38) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रामजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।