फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

सड़क हादसों में चार घायल, एक गंभीर

Sun, 16 Feb 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में कुल चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना अन्तर्गत कैथा निवासी राहुल (26) पुत्र रामकेवल शुक्रवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। स्थानीय इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उधर, अहिरौली थाना अन्तर्गत कुर्मीडीहा निवासी शिवनाथ (45) पुत्र नागेश्वर शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय अन्नावां बाजार में बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं, बेवाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत ताराखुर्द निवासी अच्छेलाल (28) पुत्र जितेंद्र शुक्रवार देर शाम रामपुर सकरवारी बाजार में जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र अन्तर्गत महरुआ निवासी सीताराम (35) पुत्र रामकुमार शुक्रवार देर शाम बाइक से महरुआ से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed