{"_id":"5d45be518ebc3e6ce139384e","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko474487637","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे सो रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे सो रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
सडराजेसुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के साबितपुर जोड़वाबीर गांव के पास सड़क किनारे सो रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चालक को पदमपुर बाजार में पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, दुर्गाइतपुर गांव निवासी शंकर पाल (60) पुत्र धुरई शुक्रवार रात अपने दो अन्य साथियों के साथ भेड़ लेकर गांव के बाहर खेत में ले गया हुआ था। बताया जाता है कि खेत में भेड़ छोड़कर तीनों साबितपुर जोड़वाबीर गांव के पास सड़क किनारे सो गए। बताया जाता है कि इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक उनकी तरफ आया। ट्रक की आवाज सुनकर शंकर के साथ सो रहे दो अन्य तो तेजी से कूदकर हट गए, लेकिन शंकर नहीं हट सका। इस पर ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे वह ट्रक के पहिए में फंस गया।
बताया जाता है कि कुछ दूर जाकर चालक ने ट्रक रोक दिया और उसे निकाल दिया। इस बीच आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी डायल 100 को दी। लोगों को आता देख चालक वाहन लेकर भागने लगा। पदमपुर चौराहे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन रोक लिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।