{"_id":"6054ead28ebc3e590c0a16f5","slug":"a-young-man-who-came-to-see-the-field-was-cut-from-the-goods-train-and-died-ambedkar-nagar-news-lko5704066128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत देखने निकले युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत देखने निकले युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर गांव में खेत देखने के लिए निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद परिवारीजनों व ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा देखा। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर गांव निवासी वीरेंद्र शर्मा (38) गुरुवार की शाम खेत देखने के लिए घर से निकला था। बताया जाता है कि उसका खेत गांव के बगल से गुजरी अकबरपुर शाहगंज रेलवे लाइन के पास है। करीब एक घंटे बाद रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिलने से ग्रामीणों व परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि वीरेंद्र को कम सुनाई पड़ता था।
कुछ देर पहले ही मालगाड़ी गुजरी थी, शायद वह उसकी चपेट में आ गया और मौत हो गई। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीरेंद्र दो भाइयों में छोटा है। उसके एक 5 वर्षीय पुत्र भी है। पत्नी व पुत्र के साथ ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।