फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A woman was cheated of Rs 1.5 lakh in the name of settling a land dispute

Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद निपटारे के नाम पर महिला से डेढ़ लाख की ठगी

Sun, 13 Jul 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
A woman was cheated of Rs 1.5 lakh in the name of settling a land dispute
अंबेडकरनगर। जमीन के मामले में मदद का झांसा देकर एक विधवा महिला से तीन लोगों ने करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। बाद में रुपये वापस मांगने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर अकबरपुर पुलिस ने तीन पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर के सदरपुर निवासी सुरेमन ने शिकायती पत्र में बताया कि सितंबर 2024 में गांव के ही अमरदीप ने उसके जमीन विवाद को हल कराने की बात कही। इस बहाने दो बार में उससे कुल 80 हजार रुपये ले लिए। बाद में अमरदीप ने सहयोगी महेंद्र को भेजकर और 30 हजार रुपये लिए, लेकिन जमीन का मामला हल नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने बात करना बंद कर दी। जनवरी 2025 में अशरफपुर बरवा निवासी रामतिलक विश्वकर्मा ने उसे काम करवाने का भरोसा दिलाया। इस विश्वास में महिला ने उसे भी 35 हजार रुपये और दे दिए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद जब महिला ने काम का हाल पूछा, तो रामतिलक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि रामतिलक ने वापस रुपये मांगने या पुलिस के पास जाने पर झूठे मुकदमे व जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि वह पहले से ही पति की मौत के बाद परेशान है। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed