फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A tomb was built at night on the land of the temple, the administration got it demolished

Ambedkar Nagar News: देवस्थान की भूमि पर रात में बना दी मजार, प्रशासन ने कराया ध्वस्त

Sat, 23 Aug 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A tomb was built at night on the land of the temple, the administration got it demolished
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव में देवस्थान की भूमि पर रातों-रात बने एक अवैध मजार को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटवा दिया। यह कार्रवाई भाजपा नेताओं की शिकायत और प्रशासनिक जांच के बाद की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त की रात गांव के कुछ लोगों ने देवस्थान भूमि पर एक पक्की मजार का निर्माण कर धार्मिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं। इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय ने एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रोकने पर संबंधित पक्ष की ओर सांप्रदायिक तनाव की आशंका उत्पन्न की जा रही है।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार, लेखपाल सचिन कुमार, थाना अध्यक्ष अजय प्रताप यादव शुक्रवार शाम को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने कहा कि देवस्थान की भूमि पर हुआ निर्माण अवैध पाया गया था। इस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मजार को हटवा दिया गया है। कब्जेदारोें पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed