Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A statue of Nishadraj will be installed at Shravandham at a cost of 50 lakh.

Ambedkar Nagar News: श्रवणधाम में 50 लाख से स्थापित होगी निषादराज की प्रतिमा

Sun, 15 Nov 2026 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
A statue of Nishadraj will be installed at Shravandham at a cost of 50 lakh.
अंबेडकरनगर। श्रवणधाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। यहां 50 लाख रुपये की लागत से निषादराज की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं, 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि से म्यूजियम गैलरी और कैफेटेरिया का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को डीएम ईशा प्रिया ने सीडीओ वैभव मिश्रा और कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस यूनिट-44 के अधिशासी अभियंता देवव्रत पवार के साथ श्रवणधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित निर्माण कार्यों और पर्यटन सुविधाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही प्रतिमा स्थापना, म्यूजियम गैलरी, कैफेटेरिया और परिसर के सुंदरीकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कार्ययोजना तैयार कर सभी निर्माण कार्य समय और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रवणधाम जिले की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। विकास कार्य पूरे होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed