{"_id":"6af9e757eda141376e0f89de","slug":"prerna-canteens-to-open-in-tehsils-will-provide-employment-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-169153-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तहसीलों में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीन, मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तहसीलों में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीन, मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की तहसीलों में जल्द ही प्रेरणा कैंटीन स्थापित की जाएंगी। इनके संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सौंपी जाएगी। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं, तहसीलों में आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों को उचित दर पर चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध हो सकेगा।
योजना के तहत कैंटीन स्थापित करने के लिए तहसीलों में उपयुक्त स्थान चिह्नित किए जाएंगे। इसके बाद आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर संचालन शुरू कराया जाएगा। इससे तहसीलों में आने वाले लोगों को खाने-पीने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर आजीविका का नया साधन मिलेगा।
शिवबाबा धाम में भवन नहीं मिलने से अटकी योजना
एनआरएलएम की ओर से शिवबाबा धाम में भी प्रेरणा कैंटीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन भी किया था, लेकिन कैंटीन संचालन के लिए कोई उपयुक्त सरकारी भवन उपलब्ध नहीं हो सका। इसके चलते योजना का काम आगे नहीं बढ़ पाया। डीसी एनआरएलएम सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहसीलों में कैंटीन खोलने के लिए स्वयं सहायता समूहों से बातचीत की जा रही है। वहीं, शिवबाबा धाम में कैंटीन स्थापित करने के लिए दूसरे स्थान का चयन किया जाएगा।