Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   33 buses will be operated starting tomorrow for the Ayodhya fair.

Ambedkar Nagar News: अयोध्या मेले के लिए कल से 33 बसों का होगा संचालन

Sun, 15 Nov 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
33 buses will be operated starting tomorrow for the Ayodhya fair.
अंबेडकरनगर। अयोध्या में 14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अकबरपुर डिपो की ओर से 33 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों की सेवा 17 नवंबर की शाम से शुरू होकर 26 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अलग-अलग स्थानों से बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। अकबरपुर डिपो से 10, टांडा और जहांगीरगंज से चार-चार बसें चलाई जाएंगी। वहीं, लखनऊ रूट पर 15 बसों का संचालन होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए हर आधे घंटे पर एक बस रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी एआरएम डीके चौबे ने बताया कि अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बसों को अलग-अलग स्टेशनों पर रिजर्व रखा गया है। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि अकबरपुर डिपो में आठ बसें अतिरिक्त रूप से तैयार रखी गई हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इन बसों को भी तत्काल संचालन में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed