फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सड़क हादसों में तीन की मौत

सड़क हादसों में तीन की मौत

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक समेत एक बावर्ची की मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से तीन घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जलालपुर बाजार निवासी कन्हैयालाल गुप्त (40) पुत्र हरिओम शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे थाना क्षेत्र के नगपुर से खाना बनाकर बाइक से घर लौट रहा था। वह बावर्ची का काम करता था। घर के निकट एक कुत्ता सामने आने पर वह बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका और बगल स्थित एक दीवार से जा टकराया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। परिवारीजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ उसे नगपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर अकबरपुर के हरिपुर गांव निवासी कमलेश मौर्य (28) पुत्र राजेंद्र मौर्य गुरुवार देर सायं बाइक से अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था। जब वह जमुनीपुर बाजार के निकट पहुंचा, तो पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची समाजवादी एंबुलेंस सेवा से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमलेश ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। आलापुर थाना अंतर्गत खतमीपुर गांव निवासी लालता प्रसाद (35) पुत्र राम दुलार शुक्रवार दोपहर बाद बाइक से कहीं जा रहा था। जब वह आलापुर बाजार से कुछ आगे बढ़ा, तो उसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे साइड मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची समाजवादी एंबुलेंस सेवा से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर जलालपुर के करमानीपुर गांव निवासी राम अशीष (56) पुत्र रामसमुझ व रोहित (30) पुत्र राम जियावन एक ही बाइक से गुरुवार देर सायं कहीं जा रहे थे। जब वे गांव से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तो पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें साइड मार दी। इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। अकबरपुर थाना अंतर्गत सोनगांव निवासी अमनदीप (17) पुत्र बुधिराम शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। जब रामपुर सकरवारी गांव के निकट पहुंचा, तो उसी दौरान (60) वर्षीय एक महिला बाइक के सामने आ गई। बाइक की जोरदार टक्कर से अमनदीप व महिला को गंभीर चोटें आईं। दोनों को एंबुलेंस सेवा से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed