{"_id":"149-75390","slug":"AmbedkarNagar-75390-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों पर एफएसडीए टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों पर एफएसडीए टीम ने मारा छापा
AmbedkarNagar
Updated Tue, 11 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डीएम के निर्देश पर सोमवार को खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने तीन दुकानों पर छापा मारा। मिलावट होने की आशंका पर मिठाई, बेसन, वनस्पति तेल व मावा का नमूना लेकर जांच के लिए गोरखपुर प्रयोगशाला भेजा है।
होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी विवेक के निर्देश पर तहसीलदार न्यायिक सुनील त्रिवेदी के नेतृत्व में पुलिस व खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिला मुख्यालय स्थित तीन दुकानों पर छापा मारा। इससे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा। आसपास के दुकानदार या तो दुकान का शटर गिराकर चलते बने या फिर वे दुकान छोड़कर दूसरी जगह चले गए। सोमवार को टीम पहले बस स्टेशन स्थित पवन कुमार की एश्वर्या स्वीट हाउस पहुंची। यहां जांच के दौरान कलाकंद व बर्फी में मिलावट का संदेह हुआ। इस पर दोनों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। टीम ने नगर के राज मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। यहां मिलावट की आशंका में मावा का नमूना लिया गया।
इसके बाद टीम ने फैजाबाद रोड स्थित शकील की किराने की दुकान पर छापा मारा। यहां बेसन व वनस्पति तेल में मिलावट की आशंका हुई। इस पर दोनों का नमूना लेकर जांच के लिए गोरखपुर प्रयोगशाला भेज दिया गया।