{"_id":"149-74105","slug":"AmbedkarNagar-74105-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाककर्मियों ने बुलंद की हक की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाककर्मियों ने बुलंद की हक की आवाज
AmbedkarNagar
Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। 15 सूत्री मांगों को लेकर जिले में डाककर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। प्रधान डाकघर अकबरपुर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और कहा कि केंद्र सरकार को उनकी जायज मांगें अविलंब मान लेनी चाहिए।
बताते चलें कि राष्ट्रव्यापी आह्वान पर डाक कर्मी बुधवार से हड़ताल पर हैं। पहले दिन जिले में हड़ताल का मिला जुला असर रहा था। दूसरे दिन भी कमोवेश यही स्थिति रही। प्रधान डाकघर अकबरपुर में हड़ताल का ज्यादा असर नहीं दिखा। कर्मचारियों ने हालांकि पूर्वाह्न एकजुट होकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की विभिन्न सुविधाओं का लाभ डाककर्मियों को भी मिलना चाहिए। ग्रामीण डाक सेवकों सहित केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अंतरिम राहत का निर्धारण होने, महंगाई भत्ते तथा महंगाई राहत का वेतन देने, कर्मचारियों व पेंशनरों को बिना किसी व्यवधान के मेडिकल सुविधा का लाभ देने, सभी को पांच प्रमोशन दिए जाने, अनुकंपा आधारित नियुक्ति पर लगाए गए प्रतिबंध को समाप्त करने, ओवर टाइम एलाउंस व नाइट ड्यूटी एलाउंस को संशोधित करने आदि की आवाज बुलंद की गई। गुरुवार को प्रदर्शन का नेतृत्व जगदीश यादव ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार, अच्छेलाल, रतन सिंह, ज्योति वर्मा, ओमप्रकाश व अखिलेश आदि मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार डाककर्मियों ने हड़ताल की और कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया। बाद में उपभोक्ता हित को देखते हुए कर्मचारियों ने सामान्य कामकाज भी किया। भीटी व आलापुर प्रतिनिधियों के अनुसार डाक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से आवश्यक सुविधाएं देने की मांग की। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार आरपी वर्मा, अमर कुमार व राजकुमार गुप्ता आदि ने प्रदर्शन कर कर्मचारी हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।