फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विद्युत बदहाली को लेकर फिर भड़का आक्रोश, प्रदर्शन

विद्युत बदहाली को लेकर फिर भड़का आक्रोश, प्रदर्शन

Sat, 11 Jan 2014 05:46 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 11 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
केदारनगर। विद्युत संकट को लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं का आक्रोश एक बार फिर भड़क उठा। ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र ऐनवां पहुंचकर विद्युत आपूर्ति ठप करा दी और इसके बाद टांडा-मया मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को तितरबितर कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ऐनवां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता बदतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर इन दिनों आंदोलनरत हैं। दो दिन पूर्व ही समुचित विद्युत आपूर्ति न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने ऐनवां बाजार में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी व्यवस्था ठीक नहीं हुई। इस बीच पुलिस प्रशासन के निर्देश पर प्रदर्शन करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध इब्राहिमपुर थाने में विभिन्न संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्र्ज कर ली गई। प्राथमिकी दर्ज होने तथा आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने से ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क गया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में ऐनवां बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण सबसे पहले विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और वहां से विरोधस्वरूप विद्युत आपूर्ति ठप करा दी। ग्रामीणों ने बाद में टांडा-मया मुख्य मार्ग जाम कर दिया और प्रशासन की मनमानी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की बदहाली दूर करने के साथ ही ग्रामीणों पर दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाए। प्रशासन की इस मनमानी का ग्रामीण डटकर मुकाबला करेंगे। ग्रामीणों ने आरपार की लड़ाई लड़ने का भी ऐलान किया। ग्रामीणों के रुख को भांपते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुश्तैद दिखा। टांडा सर्किल क्षेत्र के सभी एसओ समेत अहिरौली व भीटी के एसओ भी टीम समेत मौजूद रहे। बाद में पुलिस कर्मियों के बल प्रयोग करते ही ग्रामीण भाग खड़े हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने खेतों से मोर्चा लेकर पुलिस पर पत्थरबाजी भी की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद माहौल शांत हो सका। बाद में उपकेंद्र के जेई रामजनम वर्मा की तहरीर पर इब्राहिमपुर थाने में हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव समेत उसके 20-25 सहयोगियों के विरुद्ध उपकेंद्र पर तोड़फोड़ करने व कर्मचारियों से अभद्रता करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। एसओ इब्राहिमपुर शिवकुमार मिश्र ने बताया कि उपद्रवियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed