फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

Wed, 01 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Wed, 01 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि दो अन्य का स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अहिरौली थाना अंतर्गत समैसा खजाएं गांव निवासी राजेश कुमार 35 पुत्र लालबहादुर सोमवार देर सायं बसखारी से बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह कुर्कीबाजार के निकट पहुंचा, तो पीछे से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उसे साइड मार दिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची समाजवादी एंबुलेंस सेवा से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जलालपुर निवासी मुदस्सिर (28) पुत्र इलियास व मोहम्मद जावेद (24) पुत्र हनीफ मंगलवार पूर्वाह्न एक ही बाइक से अकबरपुर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वे हजपुरा बाजार के निकट पहुंचे, तो वे अनियंत्रित हो गए और बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इससे दोनों को चोटें आईं। निजी चिकित्सालय में इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed