{"_id":"149-70113","slug":"AmbedkarNagar-70113-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहरौली एसओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहरौली एसओ लाइन हाजिर
AmbedkarNagar
Updated Mon, 25 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी। अहरौली थाने में पिटाई के दौरान बुजुर्ग का कान उखाड़ने के मामले में रविवार सुबह एसपी ने थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर एसओ व तीन सिपाहियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीनों सिपाहियों को पहले ही लाइन हाजिर कर दिया गया था।
बताते चलें कि अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रज्जूपुर गांव निवासी रामलौट (70) को दो दिन पूर्व भूमि विवाद में थाने के पुलिसकर्मियों ने गांव से पकड़ लिया था और थाने लिवा लाए थे। आरोप है कि थाने में पिटाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने वृद्ध का कान उखाड़ लिया। मामला सामने आते ही एसपी सुनील सक्सेना ने सीओ व एसओ से मामले में रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट आने में विलंब होने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से तीन आरोपी सिपाहियों विंद्रेश यादव, रामसागर व शिवराम भारती को लाइन हाजिर कर दिया था। लाइन हाजिर करने के बाद एसपी ने सीओ व एसओ को फिर तलब किया। उनसे कहा गया कि कोई तहरीर सामने हो, तो उस आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाए। इसके बावजूद टालमटोल की जाती रही। इस बीच शनिवार सायं जब एसपी अपने कार्यालय से निकलकर जा रहे थे, तो उन्होंने सीओ सिटी के कार्यालय के बाहर कई लोगों को खड़े देखा। उनमें कुछ अधिवक्ता भी थे। एसपी ने उन सभी से मामला पूछा। उन्होंने तहरीर दिखाते हुए कहा कि एसओ व सिपाहियों के विरुद्ध कान उखाड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाना चाहते हैं। एसपी ने इस पर सीओ के पेशकार को बुलाकर मुकदमा दर्ज करवाने का निर्देश दिया। एसओ अहिरौली को भी निर्देश दिया। इसके बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। रविवार सुबह एसपी ने मामले में जानकारी चाही, तो पता चला कि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
इस पर एसपी ने एसओ अहिरौली को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने सीओ भीटी अनूप कुमार को अपने आवास बुलाया और वहां से सीधे अहिरौली थाने भेजकर प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा। इसके बाद सीओ अहिरौली पहुंचे और पीड़ित के पुत्र रामजनम की तहरीर पर लाइन हाजिर हुए थाना प्रभारी नीरज राय व तीन सिपाहियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी। आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है।