फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   32 केंद्रों पर होगी गन्ने की खरीद

32 केंद्रों पर होगी गन्ने की खरीद

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 28 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। शासन द्वारा चीनी मिल को इस बार कुल 108 लाख कुंतल पेराई का लक्ष्य दिया गया है। किसानों को अपना गन्ना तौल कराने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए चीनी मिल की तरफ से अंबेडकरनगर में 32 सेंटरों सहित विभिन्न जनपदों में कुल 82 सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों में 17 सेंटरों पर तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

भीटी तहसील के मिझौड़ा स्थित अकबरपुर चीनी मिल में गन्ना तौल व पेराई का कार्य 28 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। मुख्य गन्ना प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गन्ना आयुक्त कामरान रिजवी द्वारा अकबरपुर चीनी मिल को इस बार 108 लाख कुंतल पेराई का लक्ष्य दिया गया है। श्री सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों को अपना गन्ना बेचने के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए कुल 82 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें चीनी मिल के लिए अंबेडकरनगर जिले में 32, फैजाबाद में 11, सुल्तानपुर में 8, जौनपुर 10, आजमगढ़ में 16 व शाहगंज में 5 सेंटर बनाए गए हैं। बताया कि इन सेंटरों में 17 सेंटर ऐसे हैं, जहां तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगाया गया है। इसमें अंबेडकरनगर में आठ सेंटर रगड़गंज, टांडा, खानशाहपुर, बसखारी, शुकुलबाजार, धवरुआ, बेलउवा बरियारपुर व जाफरगंज सहित फै जाबाद में 6 व आजमगढ़ में 3 सेंटर शामिल हैं। बताया कि अन्य सेंटरों पर तौल के लिए कांटा-बाट पहुंचा दिया गया है। किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर 28 नवंबर से गन्ना तौल प्रारंभ होने को लेकर गन्ना किसानों में जहां खुशी का माहौल है, वहीं उनमें आशंका भी व्याप्त है। उनका कहना है कि कहीं विगत वर्ष की तरह इस बार भी उन्हें गन्ना तौल के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। जलालपुर विकास खंड के गन्ना किसान रामदीन वर्मा व अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि विगत वर्ष उन्हें गन्ना तौल के लिए कई बार निकट स्थित सेंटर का चक्कर लगाना पड़ा था। तमाम शिकायतों के बाद ही उनकी फसल की तौल हो सकी थी। कुछ इसी प्रकार की आशंका अकबरपुर विकास खंड के जफरयाब हैदर व रामप्रकाश ने भी व्यक्त किया। उनका कहना था कि मिल प्रशासन को चाहिए कि वह लगातार सभी सेंटरों पर नजर रखे, जिससे इन सेंटरों पर कार्यरत कर्मचारी अपनी मनमानी न कर सकें। बताया कि विगत वर्ष कर्मचारियों की मनमानी के चलते उन्हें काफ ी समस्या उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed