{"_id":"149-46718","slug":"AmbedkarNagar-46718-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने मचाई अफरा-तफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने मचाई अफरा-तफरी
AmbedkarNagar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सत्ता के नशे में चूर एक ठेकेदार की नई करतूत सामने आयी है। सिपाही को थप्पड़ मारने के बाद अब उसकी बेकाबू कार से बुधवार रात्रि कई जिंदगी रौंदते रौंदते बचीं। हालांकि इसके बावजूद पुरानी तहसील परिसर के मुख्य गेट समेत अंदर बने भवन के बरामदे व पिलर को वाहन ने अपनी टक्कर से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से मौके पर घंटों अफरा-तफरी मच गई।
ताजी घटना बुधवार देर रात की है। एक दबंग ठेकेदार आनंद वर्मा ने एक और कारनामे को अंजाम दे दिया। उनकी तेज रफ्तार कार ने पुराने तहसील तिराहे पर बुधवार रात अफरा-तफरी मचा दी। हुआ यह कि ओवरब्रिज की तरफ से यह कार तेज रफ्तार से आई और तमसा पुल की तरफ मुड़ने की बजाय सीधे पुराने तहसील तिराहे के गेट को तोड़ते हुए उसके आगे बने भवन से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन में सवार लोग नशे में थे। लोगों ने इधर-उधर हट कर अपनी जान बचाई। हादसे में गाड़ी में मौजूद चार लोगों को चोटेें आ गईं। गुरुवार प्रात: ठेकेदार की तरफ से दिनभर सरकारी भवन व गेट को दुरुस्त कराने का कार्य कराया गया। बताते चलें कि यह वही ठेकेदार है, जिसने एक सप्ताह पूर्व शहजादपुर में एक सिपाही की पिटाई कर दी थी। अकबरपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि घटना हुई थी। कार को एक अन्य ठेकेदार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। उस ठेकेदार ने सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई करा देने का वादा किया था।