फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   998 candidates will fulfill the dream of a pucca house

998 पात्रों का पूरा होगा पक्के घर का सपना

Thu, 11 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
998 candidates will fulfill the dream of a pucca house
अंबेडकरनगर। पक्के आवास में रहने का सपना देखने वाले 998 पात्रों के लिए खुशखबरी है। उन्हें प्रधानमंत्री आवासीय शहरी योजना के तहत शीघ्र ही प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की दर से 4 करोड़ 99 लाख रुपये उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके अलावा 354 लाभार्थियों के खाते में द्वितीय किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये की दर से 5 करोड़ 31 लाख रुपये भेजे जाएंगे। योजना का लाभ पात्रों को जल्द से जल्द मिल सके, इसके लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संभावना है कि नवंबर के अंत तक पात्रों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी पक्के आवास में रह सकें और उन्हें लू के थपेड़ों व ठंड की रात में सर्द हवाओं से ठिठुरने से राहत मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से प्रधानमंत्री आवासीय योजना शहरी व ग्रामीण का संचालन किया जा रहा है। इसका व्यापक लाभ पात्रों को मिल भी रहा है। इस बीच अब चयनित 998 पात्रों के पक्के आवास में रहने का सपना पूरा करने के लिए उनके खाते में प्रथम किस्त की राशि भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता डूडा ऋषिकेश ने बताया कि 998 पात्रों के पक्के आवास का निर्माण प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की दर से कुल 4 करोड़ 99 लाख रुपये की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा 354 पात्रों के खाते में दूसरी किस्त के डेढ़ लाख रुपये की दर से 5 करोड़ 31 लाख रुपये भी भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि नवंबर के अंत तक पात्रों के खाते में प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना के तहत जिले में कुल 16 हजार 136 पात्रों का चयन किया गया था। सत्यापन के बाद 2657 अपात्र पाए गए, जिनका नाम सूची से बाहर किया जा रहा है। एक हजार 68 पात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

जल्द भेज दी जाएगी राशि
प्रधानमंत्री आवासीय शहरी योजना के तहत 998 नए पात्रों का चयन किया गया है। इनके खाते में प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की दर से 4 करोड़ 99 लाख रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही पात्रों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।
-पवन जायसवाल, प्रभारी डूडा/एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed