फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   94 thousand students will get tablet and smartphone

94 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा टैबलेट व स्मार्टफोन

Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
94 thousand students will get tablet and smartphone
अंबेडकरनगर। जिले के 94 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। टैबलेट व स्मार्टफोन पाने का उनका सपना पूरा होने जा रहा है। तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत शनिवार से छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 25 दिसंबर को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के मौके पर लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान जिले के 200 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित करेंगे।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने व युवाओं को हाईटेक करने के लिए प्रदेश सरकार ने बीते दिनों ही तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन दिए जाने की घोषणा की थी। योजना के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों से 94 हजार 95 छात्र-छात्राओं की सूची संबंधित कॉलेज प्रबंधन ने जिला प्रशासन को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने टीम का गठन कर सत्यापन का काम प्रारंभ करा दिया था। अब तक 89 हजार 349 छात्र-छात्राओं के सत्यापन का काम पूरा हो गया है जबकि शेष के सत्यापन का काम चल रहा है जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित छात्र-छात्राओं को उम्मीद बंधी कि शीघ्र ही उनके हाथ में टैबलेट या फिर स्मार्टफोन होगा।
इस बीच प्रदेश सरकार ने संबंधित छात्र-छात्राओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए 25 दिसंबर से टैबलेट व स्मार्टफोन के वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा कर दी। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को समारोहपूर्वक टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण करेंगे।
प्रथम चरण में प्रदेश के प्रत्येक जनपद के दो-दो सौ छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दिया जाएगा। इसके तहत शुक्रवार को जिले से चार बसों से 200 छात्र-छात्राएं लखनऊ के लिए रवाना हो गए। नोडल अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक बस पर एक-एक खंड शिक्षा अधिकारी, एक हेड कांस्टेबल व दो महिला सिपाही तैनात रहे।

एडीएम अशोक कुमार कन्नौजिया ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में शनिवार 25 दिसंबर को लखनऊ में 200 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन मिलेगा। इसके बाद जिले को टैबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध होने के साथ ही शीघ्र ही बाकी छात्र-छात्राओं में भी वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed