फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   7596 employees including 1899 presiding officers will do election duty

Ambedkar Nagar News: 1899 पीठासीन सहित 7596 कर्मचारी करेंगे चुनाव ड्यूटी

Thu, 01 Feb 2024 08:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
7596 employees including 1899 presiding officers will do election duty
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार 1131 मतदान केंद्रों के 1899 बूथों पर पीठासीन अधिकारी सहित 7 हजार 596 कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। पांचों विधानसभा क्षेत्रों को 155 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही बूथों की श्रेणी भी चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन निर्वाचन विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। बीते दिनों अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया। गत लोकसभा चुनाव में 17 लाख 83 हजार 348 मतदाता थे। इस बार 69 हजार 287 मतदाता बढ़े हैं। इस बार कुल 18 लाख 52 हजार 627 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 9 लाख 64 हजार 663 पुरुष, 8 लाख 87 हजार 946 महिला व 18 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए निर्वाचन विभाग जरूरी तैयारियां पूरी कर रहा है। 1899 बूथों में से 68 बूथ वल्नरेबल श्रेणी में चिह्नित हैं जबकि क्रिटिकल बूथों को चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के अलावा तीन अन्य कर्मचारियों की तैनाती होगी। इसके अलावा 180 कर्मचारियों को रिजर्व पोलिंग पार्टी के रूप में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर
डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर लोकसभा चुनाव में गत वर्षों के मतदान रिकाॅर्ड तोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। बीते चुनाव में 61 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार इससे अधिक मतदान कराने की तैयारी है। कलेक्ट्रेट के अलावा अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, भीटी व आलापुर तहसील में इन दिनों ईवीएम प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें आम मतदाताओं को न सिर्फ ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी दी जा रही है। बल्कि लोगों से निष्पक्षता के साथ शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed