फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   6,343 students in government schools, 4,938 made Apar ID

Ambedkar Nagar News: राजकीय विद्यालयों में 6,343 छात्र, 4,938 की बनी अपार आईडी

Thu, 06 Feb 2025 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 06 Feb 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
6,343 students in government schools, 4,938 made Apar ID
अंबेडकरनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अपार आईडी बनाने की रफ्तार में सरकारी स्कूलों में सुधार हुआ है। सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के 6,343 में से 4,938 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनी है। वित्तविहीन विद्यालयों की उदासीनता के कारण अब तक सिर्फ 43.18 प्रतिशत की आईडी ही बन सकी हैं।
विज्ञापन

इस योजना के माध्यम से छात्रों के शैक्षिक दस्तावेजों में पारदर्शिता लाना और दस्तावेजों के सुरक्षित डिजिटलीकरण को सुनिश्चित करना है। निर्देशों और कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी अब तक लक्ष्य 88 प्रतिशत की अपार आईडी ही पाई है। अपार आईडी बनाने में विद्यार्थियों के यू डायस, आधार कार्ड व विद्यालय का एसआर रजिस्टर पर उपलब्ध डेटा मिलान न होने के कारण बाधा आ रही है। डीआईओएस गिरीश सिंह ने बताया कि अपार आईडी बनाए जाने के लिए सभी स्कूलों को रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा गया है। लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट-
स्कूल - स्कूलों में कुल पंजीकृत बच्चे- अपार पंजीकृत- प्रतिशत

सरकारी- 6,343 4,938 77.96

एडेड - 56,277 32,589 57.91
वित्तविहीन- 1,06,578 46,021 43.18

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed