फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   60 thousand metric tons of wheat purchased from 16 thousand farmers

16 हजार किसानों से खरीदा गया 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं

Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
60 thousand metric tons of wheat purchased from 16 thousand farmers
अंबेडकरनगर। चार एजेंसियों के 72 क्रय केन्द्रों ने इस बार जिले में 60 हजार 992 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इससे 16 हजार 75 किसानों को लाभ पहुंचा है। खरीद के साथ ही विभाग ने 120 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान भी कर दिया है। इस बार जिले में लगभग दो माह 22 दिन गेहूं की खरीद चली। इन सबके बीच किसानों ने गेहूं की खरीद ठप होने पर नाराजगी जाहिर की है। कहा कि खराब मौसम व लॉकडाउन की वजह से काफी संख्या में किसान अपनी उपज नही बेच सके हैं।
विज्ञापन

मालूम रहे कि शासन के निर्देश पर बीते एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी, चार एजेंसियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। खाद्य विभाग की विपणन शाखा के कुल 15 क्रय केन्द्रों ने 6147 किसानों से 25 हजार 525 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केन्द्र ने 382 किसानों का 1207 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के 55 क्रय केन्द्रों ने 9097 किसानों से 32 हजार 163 मीट्रिक टन व उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी परिषद के एक क्रय केन्द्र ने 449 किसानों से 2095 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में इस बार दो माह 22 दिन तक गेहूं की खरीद चली। 72 क्रय केन्द्रों के माध्यम से इस बार जिले में 16 हजार 75 किसानों का 60 हजार 992 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। किसानों को एक अरब 20 करोड़ 45 लाख 56 हजार 859 रुपए का भुगतान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने जतायी नाराजगी
गेहूं खरीद ठप होने पर किसानों ने नाराजगी जाहिर की है। किसानों का कहना है कि कम से कम 30 जून तक गेहूं की खरीद होनी चाहिए थी। अभी बड़ी संख्या में किसान ऐसे हैं, जो गेहूं की बिक्री नही कर पाए हैं। खराब मौसम व लॉकडाउन के चलते इस बार गेहूं की बिक्री में काफी मुश्किल हुई। किसान राजेन्द्र चौधरी, श्याम नारायण तिवारी, श्याम मौर्य, सत्यप्रकाश सिंह आदि ने गेहूं खरीद ठप होने पर नाराजगी जतायी। कहा कि खराब मौसम के चलते गेहूं बिक्री में काफी दिक्कत हुई। इसके बावजूद तिथि नहीं बढ़ायी गई। कहा कि उन लोगों ने अशरफपुर बरवां क्रय केन्द्र पर कई दिन तक गेहूं बिक्री के लिए केंद्र पर खड़े रहे, परंतु गेहूं की तौल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed