फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 thousand population faced electricity crisis

50 हजार की आबादी ने झेला बिजली संकट

Wed, 23 Mar 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
50 thousand population faced electricity crisis
अंबेडकरनगर। विद्युत सबस्टेशन कोटवा महमदपुर में आई गड़बड़ी के चलते दो विद्युत उपकेंद्र मरैला व बेवाना की विद्युत आपूर्ति बुधवार सुबह 10 बजे करीब ठप पड़ गई। लगभग 6 घंटे बाद मरैला उपकेंद्र से जुड़े अकबरपुर नगर के शहजादपुर इलाके को तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली आपूर्ति उपलब्ध करा दी गई, लेकिन मरैला फीडर के शेष उपभोक्ताओं तथा बेवाना के सभी उपभोक्ताओं को देर शाम तक बिजली का इंतजार करना पड़ा। इससे लगभग 50 हजार की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय के शहजादपुर इलाके समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप पड़ गई। हुआ यह कि कोटवा महमदपुर स्थित 132 केबी विद्युत उपकेंद्र के केबल में अचानक गड़बड़ी आ गई। नतीजा यह हुआ कि सुबह 10 बजे करीब मरैला विद्युत उपकेंद्र तथा बेवाना विद्युत उपकेंद्र की पूरी बिजली ठप पड़ गई। काफी देर इंतजार के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा। बाद में पता चला कि कोटवा महमदपुर में आई गड़बड़ी को दुरुस्त करने का किया जा रहा है।
विज्ञापन

शाम 4 बजे तक भी जब गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी, तो उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ने लगीं। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अकबरपुर नगर के शहजादपुर शहरी क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई गई। इससे शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत मिल गई। हालांकि मरैला उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को फिर भी बिजली नहीं मिल पाई। बेवाना उपकेंद्र से जुड़े सभी उपभोक्ता पूरे दिन बिजली का इंतजार करते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न मिलने की वजह से उपभोक्ताओं को तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसमें पेयजल संबंधी दिक्कत सबसे ज्यादा शामिल रही। देर शाम को गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed