{"_id":"68e2aa979ebe0ca5330cf1a9","slug":"3853-applications-received-for-inspire-award-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-143242-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इंस्पायर अवॉर्ड में 3853 आवेदन मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इंस्पायर अवॉर्ड में 3853 आवेदन मिले
Sun, 05 Oct 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और विज्ञान के प्रति रुचि को देखते हुए शुरू की गई इंस्पायर अवाॅर्ड योजना में आवेदनों ने जिले का मान बढ़ा दिया है। आवेदन के मामले में जिले ने प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। 4805 लक्ष्य के मुकाबले 3853 नामांकन दर्ज कर 80.19 प्रतिशत हासिल किया है। संभावना है कि विद्यार्थियाें के मॉडल भी चयनित होंगे और उन्हें धनराशि भी मिलना शुरू हो जाएगी।
भारत सरकार ने विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंस्पायर अवाॅर्ड को शुरू किया था। इसमें कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्र अपने प्रोजेक्ट तैयार करते हैं। उत्कृष्ट स्तर तक पहुंचने वाले बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सहयोग और सम्मान प्रदान किया जाता है। इस बार माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के 961 विद्यालयों को शामिल होना था, लेकिन कई विद्यालयों से अब तक आवेदन शून्य हैं।
प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में कोई मौलिक और अभिनव विचार या प्रोजेक्ट की प्रस्तुति करना होता है। जिला स्तर से चयन के बाद मंडल और राज्य स्तर तक पहुंचने का मौका मिलता है। बीएसए ने बताया कि स्कूल स्तर पर विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देना और छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना व वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना मुख्य उद्देश्य है।