{"_id":"690f77a05bac99c54003b90c","slug":"380-cattle-were-treated-and-vaccinated-at-the-animal-health-fair-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-144946-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पशु आरोग्य मेले में 380 मवेशियों का हुआ उपचार व टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पशु आरोग्य मेले में 380 मवेशियों का हुआ उपचार व टीकाकरण
Sat, 08 Nov 2025 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन शनिवार को बिडहर खास में उत्साह के साथ किया गया, जिसमें कुल 380 पशुओं का निशुल्क उपचार एवं टीकाकरण किया गया।
मेले में डिप्टी सीवीओ आलापुर डॉ. संजय पांडेय, डॉ. सुधीर राणा, डॉ. श्रीनिवास यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी रितिका गोंड व रामनगर विवेक सिंह ने पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों, उनके बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के प्रांतीय सदस्य अनिल सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार घर-घर कैंप लगाकर पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। जो पशुपालक निराश्रित गोशाला से गोवंश पालने हेतु लेंगे, उन्हें प्रति गोवंश 1500 रुपये मासिक पोषण सहायता राशि सीधे उनके खाते में प्रदान की जाएगी। मेले में रत्नेश यादव, अरविंद कुमार यादव, सत्य कुमार, अजय, रामअशीष मौर्य, अमित तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद