फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   35 thousand people remained in the dark whole night

35 हजार आबादी रातभर अंधेरे में रही

Wed, 05 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 05 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
35 thousand people remained in the dark whole night
बिजली - फोटो : symbolic

तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई है। अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने तो कहीं तार टूटने से लगभग 35 हजार आबादी को मंगलवार रातभर अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ा। बुधवार सुबह आपूर्ति बहाल हुई तो कहीं दोपहर तक आपूर्ति बहाल की जा सकी।

विज्ञापन


उधर, शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में रोस्टर के अनुरूप बिजली न मिल पाने से उपभोक्ताओं के बीच हाहाकार की स्थिति है। पावर कार्पोरेशन की लापरवाही का आलम यह कि मार्च में कुल 170 ट्रांसफार्मर फुंक गए। एक तरफ भीषण गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू किया है तो वहीं बिजली ने भी उपभोक्ताओं का साथ देना छोड़ दिया है।
विज्ञापन


जर्जर हो चुके उपकरण व ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर इस समस्या को लगातार बढ़ा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च माह में ही अलग-अलग क्षमता के 170  ट्रांसफार्मर फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 163 केवीए के 35, 25 केवीए के 60, 65 केवीए के  15, 250 केवीए के पांच, 100 केवीए के 55 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इसके अलावा जर्जर हो चुके तारों का भी जब तब टूटकर गिरने का दौर शुरू हो गया है। नतीजतन उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

मंगलवार देरशाम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर उपकरणों के चलते आपूर्ति प्रभावित होने का दंश 35 हजार उपभोक्ताओं को झेलना पड़ा। जलालपुर के नगपुर, मालीपुर व भियांव क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की खराबी से लगभग 10 हजार आबादी को पूरी रात बिना बिजली के रहना पड़ा।

टांडा तहसील क्षेत्र के इल्तिफातगंज, सूरापुर व बसखारी क्षेत्र में तारों के टूटने तथा उपकेंद्र में आई गड़बड़ी से लगभग 20 हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप रही। अकबरपुर तहसील के साउथ बेस्ट फीडर से जुड़े लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर की खराबी से आपूर्ति नहीं मिल पाई।


इनमें ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार अपराह्न तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब अप्रैल में यह हाल है तो मई-जून में यह समस्या कितनी विकराल होगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने व जर्जर हो चुके उपकरणों को ठीक कराए जाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed