फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   32 corona positive found together in Bilari village infected

बिलारी गांव में एक साथ मिले 32 कोरोना संक्रमित

Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
32 corona positive found together in Bilari village infected
जलालपुर। विकास खंड भियांव के बिलारी गांव में एक साथ 32 नागरिकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार को गांव सील कर दिया गया। जलालपुर तहसील के अधिकारी भी गांव पहुंचे, और ग्रामीणों को समुचित उपचार को भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों को गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया। बिलारी गांव में 32 संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के गांवों में भी जांच अभियान तेज कर दिया है। मधुपुर गांव में भी 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। टीम घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चला रही है। वहीं भियांव ब्लॉक में कुल 67 नए मरीज अब तक सामने आए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश का पालन कराने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन भी दिन रात जुटे हुए हैं। अस्पतालों का निरीक्षण करने के साथ ही गांव स्तर पर घर घर जाकर जांच अभियान चला रही टीम से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही प्रतिदिन जिला स्तरीय गठित टीम से महामारी को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में घर-घर चल रहे अभियान में प्रशासन को कोरोना महामारी के भयावह रूप लेने से पहले बड़ी सफलता मिली। गत दिवस जांच के लिए टीम भियांव ब्लॉक के बिलारी गांव पहुंचीं। जहां, कई नागरिकों में कोरोना लक्षण तो नहीं मिले पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। टीम ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्परता दिखाते हुए गांव पहुंची, और एक तरफ से सभी नागरिकों की कोरोना जांच की। जांच के दौरान 8 महिलाएं व 24 पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

इस पर तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक की टीम ने एक्शन लेेते हुए गांव को सील कर दिया। ग्रामीणों को अपने घरों में रहने के लिए कहा गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा एसडीएम अभय कुमार पांडेय, सीओ केके शुक्ल व तहसीलदार बृजेश वर्मा भी गांव पहुंचे। ग्रामीणों को बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों को कोरोना गाइडलाइन व चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सलाह का अनुपालन करने को कहा। भियांव पीएचसी के चिकित्सक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि लगभग एक हजार की आबादी वाले इस गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी अन्य नागरिकों की जांच कर रही है। ग्रामीणों में कोरोना के सामान्य लक्षण सामने नही आए हैं, लेकिन उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नही है। ग्रामीणों को जांच के साथ ही दवाओं का किट उपलब्ध कराया जा रहा है। जल्द ही उनका स्वास्थ्य बेहतर हो जाएगा। बाद में सीडीओ घनश्याम मीणा ने भी गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच व इलाज पर पूरा फोकस
नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नही है। जांच टीम घर-घर जाकर लोगों की जांच करेगी। भियांव ब्लॉक के बिलारी गांव में 32 व मधुपुर में 10 नए पॉजिटिव अब तक मिले हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही उन्हें दवाएं उपलब्ध करा दी गई है। चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। अन्य गांवों में भी यह अभियान जारी है। -डॉ. अशोक कुमार,सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed