{"_id":"62239e97daf20b6f1c5dac41","slug":"30-thousand-population-struggling-with-power-cut-for-four-months-ambedkar-nagar-news-lko620525647","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से बिजली कटौती से जूझ रही 30 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से बिजली कटौती से जूझ रही 30 हजार आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टाउन फीडर से जुड़े 25 गांवों की लगभग 30 हजार आबादी बीते चार माह से विद्युत कटौती का दंश झेल रही है। चार माह से उन्हें रात में बिजली नहीं मिल पा रही है। दरअसल नवीन मंडी समिति पर स्थापित किए गए क्रय केंद्र पर धान की खरीद सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए उसे टाउन फीडर से जोड़ दिया गया था। इससे टाउन फीडर से जुड़े 25 गांवों की बिजली रात 10 से भोर में चार बजे तक काट दी जा रही है। अब जबकि गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, तो ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही बिजली सुचारु नहीं की गई, तो गर्मी में व्यापक मुश्किलें होंगी।
धान खरीद का कार्य जब एक नवंबर से प्रारंभ हुआ, तो किसानों को उपज की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए नवीन मंडी परिषद में एक दर्जन से अधिक क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। धान की खरीद सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए नवीन मंडी परिषद को टाउन फीडर से जोड़ दिया गया। साथ ही इस फीडर से जुड़े 25 गांवों में रात 10 से भोर में चार बजे तक बिजली कटौती शुरू कर दी गई।
मौसम ठंडा होने के चलते तो मीरपुर शेखपुर, कटरिया सम्मनपुर, गौहन्ना, चनहा, सोनगांव, बदलपुर, लोरपुर ताजन, सिझौली, बरधाभिउरा, घटकना, गौरा, नगवां समेत 25 गांवों की लगभग 30 हजार आबादी को अधिक समस्या नहीं हुई, लेकिन अब जबकि गर्मी ने दस्तक दे दी है, तो इसे लेकर संबंधित गांवों के ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है। रात में चार माह से बिजली न मिलने पर ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी प्रकार की कटौती आगे भी होती रही, तो गर्मी के मौसम में दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
बदतर विद्युत आपूर्ति का दंश झेल रहे सुनील कुमार व जयप्रकाश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रात्रिकालीन बिजली कटौती अब मुश्किलें खड़ी कर रही है। जब तक मौसम ठंडा था, तो समस्या नहीं थी, लेकिन अब दिक्कतें हो रही हैं। जिम्मेदारों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी होगी। पंकज कुमार व प्रदीप कुमार ने कहा कि अभी तो धान खरीद के लिए कटौती हो रही है। आने वाले दिनों में जब गेहूं की खरीद होगी, तो फिर से बिजली कटौती शुरू हो जाएगी। ऐसे में तमाम मुश्किलें होंगी। ग्रामीणों के हितों को देखते हुए नवीन मंडी परिषद को शहरी क्षेेत्र से जोड़ दिया जाए, तो रात्रिकालीन कटौती से बचा जा सकता है। उधर, अवर अभियंता रामजनम गौतम ने बताया कि बीते माह ही नवीन मंडी को नगर पालिका से जोड़ने के लिए स्टीमेट नवीन मंडी प्रशासन को दिया गया, लेकिन भुगतान न होने के कारण नहीं जोड़ा जा सका है।
गेहूं खरीद से पहले दुरुस्त होगी आपूर्ति
सात मार्च को धान खरीद का कार्य समाप्त हो जाएगा। इसके बाद टाउन फीडर देहात को फिर से रोस्टर के अनुसार बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। गेहूं खरीद से पहले मंडी समिति को नगर पालिका की विद्युत आपूर्ति से जोड़ दिया जाएगा।
-वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत