फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   30 people held hostage at the kiln were freed by raid

Ambedkar Nagar News: छापा मारकर मुक्त कराए भट्ठे पर बंधक बने 30 लोग

Wed, 13 Dec 2023 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
30 people held hostage at the kiln were freed by raid
अंबेडकरनगर। ईंट-भट्ठे पर बंधक बनाकर रखे गए छह परिवारों के 30 सदस्यों को प्रशासन की टीम ने छापा डालकर बुधवार को मुक्त कराया। इसमें कई बच्चे भी शामिल थे। इन सभी को वापस उनके जनपद संभल जाने के लिए पुलिस सुरक्षा में सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया यगा। संबंधित परिवारों को ईंट भट्ठा मालिक से उनके मेहनताना का 11 हजार रुपये भी दिलाया गया।
विज्ञापन

संभल जनपद के नकासा थाना क्षेत्र के रहेमापुर निवासी गुड्डू ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा था कि बेवाना थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर उनके घर व रिश्ते से जुड़े छह परिवार के 30 सदस्यों को बंधक बना लिया गया है। न तो भुगतान किया जा रहा है और न ही जाने दिया जा रहा है। आए दिन पिटाई करने के साथ ही महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न भी होता है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद बुधवार को नायब तहसीलदार डॉ. अनुराग व श्रम प्रवर्तन अधिकारी कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भट्ठे पर छापा मारा। वहां मिले 30 लोगों को मुक्त कराने के साथ ही आवश्यक लिखा पढ़ी की गई। इसके बाद एक वाहन से उन सभी को सुल्तानपुर जनपद भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed