फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   286 upper primary school children will study on desk-bench

डेस्क-बेंच पर पढ़ाई करेंगे 286 उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे

Thu, 02 Sep 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
286 upper primary school children will study on desk-bench
अंबेडकरनगर के इस बीएसए कार्यालय से उऽा प्राथमिक विद्यालयों को जल्द उपलब्ध होगा डेस्क बेंच। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के 286 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। शीघ्र ही उन्हें भी कॉन्वेंट स्कूल की तरह ही डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ाई करने का लाभ मिलेगा। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से उपलब्ध कराए जाने वाले डेस्क-बेंच के लिए 3 सितंबर को टेंडर खुलेगा। इसके लिए 21 एजेंसियों ने आवेदन किया है। टेंडर के बाद शीघ्र ही छात्र-छात्राओं के लिए संबंधित विद्यालयों में डेस्क-बेंच उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को भी कॉन्वेंट विद्यालय के बच्चों की तरह ही व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सके, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का व्यापक लाभ भी परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। कॉन्वेंट विद्यालयों की तरह ही उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ाई कर सकें, इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत उन्हें डेस्क-बेंच उपलब्ध कराई जा रही है। मौजूदा समय में जिले में 520 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 234 उच्च प्राथमिक विद्यालयों मेें बीते दिनों ही डेस्क-बेंच उपलब्ध करा दिया गया है। इससे लगभग 25 हजार छात्र-छात्राओं को डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ाई करने का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

इस बीच शेष शेष बचे 286 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं भी कॉन्वेंट स्कूल की तरह डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ सकें, इसके लिए मार्च माह में डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। उस समय तमाम प्रक्रिया के बाद झाबर ट्रेडर्स को डेस्क-बेंच उपलब्ध कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि बाद में जांच में पाया गया कि झाबर ट्रेडर्स ने जो सप्लाई प्रमाणपत्र आवेदन में लगाया था, वह फर्जी था। इस पर टेंडर को निरस्त कर दिया गया था। बाद में टेंडर प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के निर्माण खंड के समन्वयक विकास ने बताया कि शासन से अनुमति के बाद बीते दिनों ही टेंडर के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया हुई थी। इसमें 21 एजेंसियों ने आवेदन किया है। 3 सितंबर को टेंडर खुलेगा। इसके बाद नमूने की जांच कर संबंधित कार्यदायी संस्था को डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उम्मीद है कि सितंबर माह के अंत तक संबंधित विद्यालयों में डेस्क-बेंच उपलब्ध हो जाएगा। ऐसा होने से लगभग 30 हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।

टेंडर खुलने की तैयारियां पूरी
जिले के 286 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने के लिए 3 सितंबर को टेंडर खुलेगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टेंडर खुलने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को नामित किया जाएगा, जिससे सितंबर माह के अंत तक संबंधित विद्यालयों में डेस्क-बेंच उपलब्ध कराया जा सके। -भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed