{"_id":"677abdb5c54ea14270000fbf","slug":"281-buses-will-come-from-bareilly-hardoi-and-ghaziabad-for-maha-kumbh-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-127329-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महाकुंभ के लिए बरेली, हरदोई व गाजियाबाद से आएंगी 281 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महाकुंभ के लिए बरेली, हरदोई व गाजियाबाद से आएंगी 281 बसें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महाकुंभ को लेकर जिले में परिवहन निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बरेली, गाजियाबाद व हरदोई से 281 बसें डिपो को संचालन के लिए मिल रही हैं। इनके संचालन के लिए पॉइंट भी तय कर दिए गए हैं।
प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी महाकुंभ चलेगा। इसे लेकर जिले से परिवहन निगम की 64 बसों का संचालन पहले से ही तय कर दिया गया था। इनमें 30 बसों का संचालन अकबरपुर से तो 34 बसों का संचालन अस्थायी डिपो कम्हरिया घाट से किया जाएगा। पूर्व में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने जो आंकड़े दिए थे, उस क्रम में जिले को 191 बसें बरेली परिक्षेत्र से मिल रही हैं। 70 बसें गाजियाबाद व 20 बसें हरदोई जिले से आ रही हैं, जो श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जाएंगी।
अकबरपुर डिपो कार्यालय के अनुसार जो 191 बसें बरेली परिक्षेत्र से आ रही हैं, उनका संचालन कम्हरिया घाट से किया जाएगा। गाजीपुर से आने वाली बसों को जिले के पूर्वी क्षेत्र पदुमपुर से चलाया जाएगा व हरदोई से आने वाली बसों को बसखारी से संचालित किया जाएगा। इन बसों के संचालन से जिले के साथ आजमगढ़ व बस्ती के श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
10 तक आएगी बसें
अन्य जनपदों से जिले को मिल रहीं 281 बसों को 10 जनवरी तक जनपद में आना है। इनके संचालन के लिए अलग-अलग स्थानों का चयन किया जा चुका है। - कुंवर हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम