फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   28 samples sent to test, 13 positive

28 नमूने जांच को भेजे, 13 कोरोना पॉजिटिव

Sun, 04 Oct 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
28 samples sent to test, 13 positive
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को भी कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1437 हो गई है। 112 का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर रविवार को जिला अस्पताल में 28 नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। साथ ही सभी को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को भी 13 नए मामले सामने आए। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1437 हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 112 का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 1199 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना वॉयरस के संक्रमण से जिले में अब तक 28 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिला अस्पताल में प्रतिदिन नागरिकों की कोरोना जांच की जा रही है। रविवार को अवकाश के बाद भी कोरोना जांच के लिए चिकित्सकों की टीम की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। मातृ शिशु विंग में डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. डीपी वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने आने वाले नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार को 28 नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया।
उन्होंने बताया कि जांच के साथ ही नागरिकों को कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जागरूक भी किया गया। उनसे अपील की गई कि न सिर्फ वे खुद कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा गाइडलाइन का पालन करें बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले आए हैं, वहां सैनिटाइजेशन का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों को जरूरी एहतियात बरते जाने की हिदायत भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed