{"_id":"6266eb15e79c2a458167f1c7","slug":"25-thousand-prize-crook-arrested-ambedkar-nagar-news-lko6278148195","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। गैंगस्टर के आरोप में लगभग ढाई माह से फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के विहलोलपुर निवासी जिलाजीत राजभर व जितेंद्र राजभर का संगठित आपराधिक गिरोह है। जिलाजीत राजभर गैंग का लीडर, जबकि जितेंद्र राजभर गैंग का मुख्य सदस्य है। दोनों ही आरोपी आर्थिक लाभ के लिए क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ जनपद में लगभग आधा दर्जन चोरी के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। बीती 14 फरवरी को अकबरपुर कोतवाल अमित सिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
इसकी विवेचना बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय को मिली थी। इसी क्रम में जिलाजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन जितेंद्र राजभर पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। बाद में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस बीच सोमवार को थानाध्यक्ष ने उप निरीक्षक कृपा शंकर यादव के साथ मसड़ा बाजार में घेराबंदी कर जितेंद्र को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गैंगस्टर के आरोप में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।