{"_id":"67a4ec624a80aea85b068e2b","slug":"200-daughters-will-get-rs-40-lakh-as-marriage-grant-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-129063-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 200 बेटियों को शादी अनुदान के रूप में मिलेंगे 40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 200 बेटियों को शादी अनुदान के रूप में मिलेंगे 40 लाख रुपये
Thu, 06 Feb 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन वर्ष से बंद शादी अनुदान योजना अब दोबारा शुरू हुई है। इस योजना के तहत सरकार की ओर आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य व अनुसूचित जाति परिवार की बेटियों की शादी में 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। इस वित्तीय वर्ष में 200 आवेदन का लक्ष्य है, जिसके मुकाबले अब तक 95 आवेदन प्राप्त हाे चुके हैं।
प्रदेश सरकार की शादी अनुदान योजना 2022 में सामान्य व अनुसूचित जाति के लिए बंद कर दी गई थी जबकि पिछड़े वर्ग की शादी अनुदान योजना संचालित हो रही थी। योजना के तहत सामान्य वर्ग के 57 और अनुसूचित जाति के लिए 143 का लक्ष्य दिया गया है। योजना के लिए आवेदक लड़की के पिता या पिता के न होने पर मां हो सकती है।
दोनों के न होने पर शपथ प्रमाणपत्र के साथ लड़की स्वयं आवेदक हो सकती है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आवेदक की वार्षिक आय 46,080 रुपये और नगरीय क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय अधिकतम 56,460 रुपये होनी चाहिए। अब तक अनुसूचित जाति के 68 आवेदन आ गए हैं, जबकि सामान्य वर्ग के 27 लोगों ने शादी अनुदान के लिए अभी आवेदन किया है।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
रोजाना पांच से 10 लोग कर रहे आवेदन
योजना के दोबारा शुरू होने के बाद अब लोग शादी अनुदान के लिए आवेदन कर रहे हैं। रोजाना पांच से 10 लोग आवेदन कर रहे हैं। आवेदन का सत्यापन कराने के बाद अनुदान की राशि भेजी जानी है।
-विक्रम कौशल, जिला समाज कल्याण अधिकारी