{"_id":"6a25a78212f98c46c308eb38","slug":"189-bags-of-government-ration-found-on-dharmakante-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-158049-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: धर्मकांटे पर मिला 189 बोरी सरकारी राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: धर्मकांटे पर मिला 189 बोरी सरकारी राशन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गरीबों को वितरित किए जाने वाले सरकारी राशन के एक धर्मकांटा में रखे होने की जानकारी मिलने पर एसडीएम अकबरपुर ने छापा मारा। वहां कमरे से कोटे का 189 बोरी चावल, चीनी व गेहूं बरामद हुआ है। प्रशासन की ओर खाद्यान्न को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
कटेहरी क्षेत्र के कार्ड धारकों को बांटा जाने वाला राशन शनिवार को अकबरपुर तहसील के रघुनाथपुर के पास टांडा-बांदा राजमार्ग के बगल में स्थित धर्मकांटा पर मिला। बताया जाता है कि जिस ट्रक से राशन भेजा गया था, वह ट्रक भी अधिकारियों को मौके पर खड़ा मिला।इस राशन को क्षेत्र के कोटेदारों के यहां वितरित करना था, लेकिन ठेकेदार ने वितरित करने के बजाय उसे एक कमरे में रखवा दिया था।
किसी ने मामले की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह को जांच के लिए भेजा तो वहां कमरे में राशन पाया गया और वह ट्रक भी मिला जिससे उसकी सप्लाई हो रही थी। ठेकेदार ने मौसम खराब होने का हवाला देते हुए बारिश से बचाने के लिए वहां राशन रखने की बात बताई। हालांकि प्रशासन की ओर से राशन को कब्जे में ले लिया गया है। डीएसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि राशन का मिलान कराया गया है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। इसके अलावा अगर किसी भी दशा में राशन को कहीं पर रखना था तो ठेकेदार को प्रशासन से अनुमति लेनी चाहिए। पूर्ति निरीक्षक की ओर से रिपोर्ट बनाकर डीएम को दी जाएगी, उसके बाद कार्रवाई होगी।