{"_id":"610ec8718ebc3e7b953edbe0","slug":"18-people-became-great-donors-by-donating-blood-ambedkar-nagar-news-lko5903619102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर 18 लोग बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर 18 लोग बने महादानी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में रक्तदान करते सामाजिक संगठनों के सदस्य।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए शनिवार को फिर अलग-अलग क्षेत्रों के नवयुवक आगे आए। अमर उजाला फाउंडेशन व पंख संस्था ने कर्मा हॉस्पिटल के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें कुल 18 लोग रक्तदान कर महादानी बने। मुख्य अतिथि पंख संस्था के अध्यक्ष अंशू बग्गा ने कहा कि युवाओं की रुचि सराहनीय है। इसे और बेहतर करने का प्रयास करते रहना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सकारात्मक जिम्मेदारी का निर्वहन करना है।
सामाजिक संस्था पंख ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर जो रक्तदान शिविर लगाया, उसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता व पंख संस्था अध्यक्ष अंशू बग्गा ने किया। उन्होंने संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं व सदस्यों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि असहायों व जरूरतमंदों की मदद करना अत्यंत पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गौरवपूर्ण है कि अमर उजाला फाउंडेशन ऐसे कार्यों में निरंतर भागीदारी करता रहता है। कर्मा हॉस्पिटल के एमडी अजीत यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आते रहना चाहिए। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी एएम त्रिपाठी ने कहा कि निश्चित रूप से ऐसे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।
पति-पत्नी बने महादानी, 52वीं बार पवन ने दिया रक्त
कर्मा हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर सातवीं बार रक्त देने वाले जितेंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से उन्हें दिली सुकून मिलता है। यदि उनके रक्त से किसी की जान बच जाए, तो इससे बड़ा पुण्य का कोई कार्य हो ही नहीं सकता है। 52वीं बार रक्त देने वाले पवन अग्रहरि ने कहा कि किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ब्लड की कीं से किसी की जान न जाए, यह उनका सदैव प्रयास रहता है। पति आशीष श्रीवास्तव के साथ पहली बार रक्तदान करने पहुंचीं अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। सभी को रक्तदान करने में भागीदारी करनी चाहिए। 13वीं बार रक्त देने पहुंचे काशिफ अहमद अंसारी व नंदलाल यादव ने कहा कि उन्हें अत्यंत खुशी होती है कि उनके रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बच जाती है। पहली बार रक्तदान करने शिविर में पहुंचे शुभम यादव ने कहा कि उन्हें रक्तदान शिविर की जानकारी अमर उजाला अखबार पढ़ने से हुई। इसे पढ़कर ही वे यहां पहुंचे और रक्तदान किया।
विज्ञापन
18 महादानियों ने किया रक्तदान
ब्लड बैंक की कर्मचारी दीप्ति द्विवेदी ने बताया कि रक्तदान करने वालों में आशीष श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, काशिफ अहमद अंसारी, पवन अग्रहरि, शुभम, जितेंद्र, सुमित, नंदलाल, दिनेश कुमार मौर्य, मनीष वर्मा, आकाश वर्मा, अमित कुमार, शफाअत अहमद, शमशुलहक, शशांक, अनुराग, सागर संगवानी, नेतांडू द्विवेदी शामिल रहे।