फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   18 councilors took oath in Jalalpur and Iltifatganj

Ambedkar Nagar News: जलालपुर व इल्तिफातगंज में 18 सभासदों ने ली शपथ

Sat, 27 May 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
18 councilors took oath in Jalalpur and Iltifatganj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टांडा/जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका जलालपुर व इल्तिफातगंज में शनिवार को दूसरे दिन भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। जलालपुर में 11 तो इल्तिफातगंज में 7 सभासदों को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन सभासदों ने शुक्रवार को अध्यक्षों के साथ शपथ नहीं ली थी।
जलालपुर नगर के नवनिर्वाचित 11 सभासदों को एसडीएम हरिशंकर लाल ने तहसील सभागार में शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने सभी सभासदों से निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक सुभाष राय व संचालन अधिशासी अधिकारी राजेश वर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र, मानिकचंद्र सोनी, सुरेशचंद्र सोनी, सुरेश गुप्त, कृष्णगोपाल कसौधन, रामकिशोर राजभर व देवेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत इल्तिफातगंज के सात सभासदों को शनिवार दूसरे दिन नगर पंचायत कार्यालय में अपर एसडीएम मोहनलाल गुप्त ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथलेश त्रिपाठी ने सभासदों से उत्साह के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में सभासद अहम कड़ी होते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करना होगा। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी उमेश पासी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed