{"_id":"632765327a3a5a14b025ada8","slug":"1752-patients-treated-in-health-fair-ambedkar-nagar-news-lko6489668109","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में 1752 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेले में 1752 मरीजों का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 1752 मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया गया। जरूरी दवाएं देने के साथ ही आवश्यक जांच निशुल्क की गई। साथ ही उन्हें संचारी रोगों के प्रति जागरूक भी किया गया।
रविवार सुबह से ही मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बेहतर इलाज व निशुल्क जांच के लिए मरीजों का संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दस बजे जब मेले की शुरुआत हुई तो डेढ़ हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पंजीकरण करा चुके थे।
मेले के नोडल प्रभारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि पंजीकृत मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ उन्हें आवश्यकतानुसार दवाएं भी दी गईं। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, थायरायड, मलेरिया व कोविड की निशुल्क जांच की गई। साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों को संचारी रोगों पर अंकुश पाने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की अपील की गई।