फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   17 new roads will be constructed with Rs 19 crores

Ambedkar Nagar News: 19 करोड़ से होगा 17 नई सड़कों का निर्माण

Thu, 14 Dec 2023 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
17 new roads will be constructed with Rs 19 crores
अंबेडकरनगर। नाबार्ड की ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) योजना से जिले में 17 नई सड़कों का निर्माण होगा। लगभग साढ़े 19 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। शीघ्र निर्माण प्रारंभ करने के लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

बेहतर आवागमन के लिए 17 नई सड़कों के निर्माण के लिए नौ जून 2023 को प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। 19 करोड़ 34 लाख 22 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने बीते दिनों ही मंजूरी प्रदान कर दी। इससे अब संबंधित सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही अब टेंडर प्रक्रिया पूरी करने को लेकर कार्य तेज कर दिया गया है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह या फिर जनवरी माह के पहले सप्ताह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद निर्माण काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा निर्माण
विभागीय कर्मियों के अनुसार ताराकला से उसरा पुरवा संपर्क मार्ग, तुलसीपुर डौना से बरौरा संपर्क मार्ग, डइयाडीह से मुर्तजापुर संपर्क मार्ग, मया टांडा मार्ग से साबिकपुर संपर्क मार्ग, भिखरीपुर संपर्क मार्ग, महुवारी से मिर्जापुर संपर्क मार्ग, भारीडीहा से बिलासपुर संपर्क मार्ग, मकरही से ढेकवा संपर्क मार्ग, हरसम्हार मार्ग से मेढ़ी सुलेमपुर डिहवा संपर्क मार्ग, साबुकपुर नहर से एकडल्ला संपर्क मार्ग, हरनीडीह संपर्क मार्ग समेत 17 नई सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों के निर्माण से लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारू आवागमन में लाभ मिलेगा।


शीघ्र पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया
17 नई सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed