फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   16 lakh voters will elect their MLA

16 लाख मतदाता चुनेंगे अपने विधायक

Wed, 04 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 04 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
16 lakh voters will elect their MLA
अंबेडकरनगर में बुधवार को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन कार्यालय में मुस्तैद कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

चुनाव के पांचवें चरण में जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। लगभग साढ़े 16 लाख मतदाता अपनी-अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 2 से 9 फरवरी तक इस चरण के लिए नामांकन कराया जाएगा। इस बीच चुनाव घोषित होते ही प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का अवकाश प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच बुुधवार को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा करते हुए कुल सात चरण में चुुनाव कराने की जानकारी दी। अंबेडकरनगर की पांच विधानसभा सीटों अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर, टांडा व आलापुर में पांचवें चरण में मतदान होगा।
विज्ञापन


आसपास के जिलों में भी इसी चरण में मतदान कराया जाएगा। यूं तो अभी अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 12 जनवरी को होगा लेकिन मौजूदा सूची के अनुसार लगभग साढ़े 16 लाख मतदाता सभी पांच विधानसभा सीटों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के इस चरण में 27 फरवरी को सभी सीटों पर मतदान कराया जाएगा जबकि प्रत्याशी 2 से 9 फरवरी तक अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र जमा कर पाएंगे। 11 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 13 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

11 मार्च को मतों की गणना कराई जाएगी। इस बीच चुनाव आचार संहिता लागू होते ही विभिन्न दलों के दावेदारों की सरगर्मी बढ़ गई है। अब टिकट जल्द घोषित होने की संभावना को देखते हुए दावेदारों ने अपने-अपने पक्ष में लामबंदी भी बढ़ा दी है।


उधर प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण ढंग सेे संपन्न कराने के लिए ताबड़तोड़ बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक करने के बाद निर्वाचन से जुड़े कर्मचारियों की अलग से बैठक की। इसमें कहा गया कि चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियों को बेहतर ढंग से निपटाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed