फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लोस चुनाव में महिलाओं ने मतदान में मारी बाजी

लोस चुनाव में महिलाओं ने मतदान में मारी बाजी

Tue, 14 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव में महिलाओं ने मतदान में मारी बाजी
अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर महिलाओं ने मतदान के मामले में पुरुषों को काफी पीछे छोड़ दिया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत लगभग 64.25 प्रतिशत रहा तो वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशत 58.25 प्रतिशत से थोड़ा कम रहा। सभी पांच विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने फर्स्ट डिवीजन पास होकर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान किया, जबकि पुरुष दो सीटों पर ही फर्स्ट डिवीजन पास हो सके। महिलाओं ने अकबरपुर में सबसे ज्यादा मतदान किया। वहीं, मतदान के मामले में पुरुष गोसाईगंज में काफी पीछे रहे।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर लोकसभा चुनाव में कड़ी धूप व गर्मी के बावजूद महिलाओं ने मतदान करने को लेकर पुरुषों को पछाड़ दिया है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में रहा। यहां 65.44 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत इस विधानसभा क्षेत्र में महज 60.71 प्रतिशत रहा। दूसरे नंबर पर जलालपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं रहीं। वहां 65.17 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जबकि फिसड्डी रहते हुए यहां सिर्फ 57.27 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान में भाग लिया। टांडा विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं भी मतदान में पीछे नहीं रहीं। 64.78 प्रतिशत महिलाओं ने यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि अकबरपुर के अलावा सिर्फ यहां के मतदाता मतदान प्रतिशत में फस्र्ट डिवीजन पास हुए। यहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 60.92 प्रतिशत रहा। कटेहरी में महिलाओं ने 64.46 प्रतिशत मतदान किया, जबकि पुरुष सिर्फ यहां 57.09 प्रतिशत मतदान कर पाए। अंबेडकरनगर संसदीय सीट में शामिल अयोध्या जनपद की विधानसभा सीट गोशाईगंज में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले काफी कम रहा। यहां सिर्फ 61.67 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। गोशाईगंज विधानसभा क्षेत्र के पुरुष मतदान के मामले में सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में फिसड्डी साबित हुए। यहां सिर्फ 56.08 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। इस तरह समूचे अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर महिलाओं ने 64.25 प्रतिशत मतदान किया, जबकि पुरुषों ने 58.23 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग किया। उधर जिले में शामिल संतकबीरनगर संसदीय सीट की आलापुर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने 64.06, जबकि पुरुषों ने 55.10 प्रतिशत मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed