फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मार्ग निर्माण पर खर्च हुई सांसद निधि की तीन चौथाई रकम

मार्ग निर्माण पर खर्च हुई सांसद निधि की तीन चौथाई रकम

Tue, 12 Mar 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
मार्ग निर्माण पर खर्च हुई सांसद निधि की तीन चौथाई रकम
अंबेडकरनगर। सांसद हरिओम पांडेय ने बीते पांच वर्ष में अपनी निधि का तीन चौथाई हिस्सा मार्ग निर्माण पर खर्च किया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के आंकड़ों के अनुसार पांच साल में कुल 25 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त हुई थी। इसमें लगभग 66 लाख रुपये ब्याज व अव्यय धन के रूप में मिले थे। दोनों राशि को मिलाकर साढ़े 25 करोड़ के कार्यों को या तो करा लिया गया है या फिर उन्हें स्वीकृति मिल गई है। लगभग 10 लाख रुपयों के कार्यों को मंजूरी नहीं मिल पाई है, लेकिन विभाग तक प्रस्ताव पहुंच गए हैं। यह कार्य अब लोकसभा चुनाव के बाद ही हो सकेंगे।
विज्ञापन



विकास कार्यों को गति देने के लिए सांसदों के लिए अब प्रतिवर्ष पांच करोड़ रुपये की निधि निर्धारित की गई है। इस निधि से विकास कार्य कराने के लिए सांसद जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को प्रस्ताव सौंपते हैं, जहां से आगणन आदि तैयार कर संबंधित संस्था को कार्यों के लिए राशि भेज दी जाती है।
विज्ञापन



वर्ष 2014 में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर हरिओम पांडेय सांसद निर्वाचित हुए थे। उन्हें प्रत्येक वर्ष 5-5 करोड़ की राशि निर्गत हुई। ऐसे में कुल 25 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। सांसद के अनुसार उनके अथक प्रयासों से निधि को अंतिम किस्त भी पूरी मिल गई, जबकि कई क्षेत्रों में पूरी किस्त नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के आंकड़ों के अनुसार सांसद हरिओम को उनकी मौजूदा निधि का कुल 25 करोड़ रुपये बीते पांच वर्ष में प्राप्त हुआ। 66 लाख 36 हजार रुपये उन्हें ब्याज व अव्यय राशि के तौर पर भी मिले। इसमें से लगभग 25 करोड़ 55 लाख रुपये के कार्य या तो करा दिए गए या फिर स्वीकृत होकर आगे की प्रक्रिया में हैं।


लगभग 11 लाख रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो पाया। अब इसे चुनाव बाद मंजूरी मिलेगी। विभाग के ही आंकड़ों के अनुसार सांसद ने अपनी निधि का लगभग 75 प्रतिशत धन मार्ग निर्माण पर खर्च किया है। पेयजल की व्यवस्था मजबूत करने के लिए भी सांसद ने काफी ध्यान दिया। करीब 500 हैंडपंपों की स्थापना अपनी निधि से उन्होंने करवाई, जो कुल निधि का लगभग आठ प्रतिशत है। सोलर लाइट की स्थापना तथा सामुदायिक भवनों के निर्माण पर भी सांसद निधि में जोर दिया गया है।



निधि से हुए विकास के कार्य
अपनी निधि का पूरा सदुपयोग किया है। 25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। जितनी राशि थी, सभी के प्रस्ताव दे दिए गए हैं। जनता व पार्टी के मौका देने पर अगली सांसद निधि से भी इसी तरह के कार्य कराए जाएंगे।
- हरिओम पांडेय, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed