फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   छापेमारी कर गुणवताविहीन नमकीन के 294 पैकेट किए गए सीज

छापेमारी कर गुणवताविहीन नमकीन के 294 पैकेट किए गए सीज

Tue, 12 Mar 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर गुणवताविहीन नमकीन के 294 पैकेट किए गए सीज
अंबेडकरनगर। होली पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को मिलावट के संदेह में एक ब्रांड के 294 नमकीन के पैकेट सीज कर दिए। चार दुकानों से मिठाई व खोवे के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन



खाद्य विभाग की टीम ने अभिहित अधिकारी राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में खाद्य अधिकारी रत्नाकर पांडेय, हंसराज प्रसाद, शैलेंद्र कुमार व गुलाबचंद्र गुप्त आदि ने छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन



इस दौरान अयोध्या रोड स्थित राजेंद्र कुमार की मुस्कान ट्रेडर्स से मिल्क केक, इसी रोड के व्यापारी आनंद कुमार के गोदाम से छेना, शहजादपुर चौक स्थित अशोक की दुकान से खोवा, रेलवे स्टेशन रोड स्थित दुर्गा प्रसाद की दुकान से बतासा का नमूना जांच के लिए एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा टीम ने टांडा रोड स्थित अविनाश मौर्य की दुकान पर छापेमारी कर एक खास ब्रांड की नमकीन के 294 पैकेट को सीज कर दिया। प्रत्येक पैकेट 200 ग्राम का था। विधिक जांच के लिए नमूना भी एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed