फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   45 लाख से काजीपुरा में शुरु हुआ सड़क, पटरी व नाले का निर्माण

45 लाख से काजीपुरा में शुरु हुआ सड़क, पटरी व नाले का निर्माण

Mon, 11 Mar 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
45 लाख से काजीपुरा में शुरु हुआ सड़क, पटरी व नाले का निर्माण
विद्युतनगर ()। नगर पालिका परिषद टांडा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली आदर्श जनता चौराहे से काजीपुरा अकबरपुर मार्ग के मोड़ तक लगभग पौने एक किलोमीटर लम्बी सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। पालिका ने जर्जर हो चुकी इस सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है। लगभग 45 लाख की लागत से न सिर्फ इस सड़क का निर्माण होगा बल्कि पटरी पर इंटरलॉकिंग व जलनिकासी के लिए नाले का भी निर्माण होगा। इस व्यवस्था के बेहतर होने से लगभग 15 हजार की आबादी को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद क्षेत्र के आदर्श जनता चौराहे से काजीपुरा अकबरपुर मार्ग के मोड़ तक लगभग पौने एक किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। मार्ग निर्माण के लिए अर्से से क्षेत्र के नागरिक मांग कर रहे थे। नगर के बीच से गुजरने वाला यह सड़क अकबरपुर मार्ग को सीधा जोड़ता है। इसी मार्ग से होकर कई स्कूलों के विद्यार्थी आते-जाते हैं। बरसात के महीने में वर्षा होने पर बरसात का पानी सड़क पर जमा हो जाता है।
विज्ञापन


लोगों को गंदे पानी में होकर आवागमन करना पड़ता है। नागरिकों की मांग पर पालिका चेयरमैन ने इसके निर्माण की हरी झंडी दे दी। इस सड़क के साथ पटरी पर इंटरलॉकिंग व नाली मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा। 14वें वित्त योजना से लगभग 45 लाख की लागत से तीनों कार्य होना है। नगर पालिका प्रशासन ने इन कार्यों को शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद टांडा की चेयरमैन रेहाना अंसारी ने बताया कि टांडा के विकास के लिए पूरी तरह वह दृढ़ संकल्पित हैं। संबंधित सड़क, नाला व पटरी के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इन कार्यों के हो जाने से करीब 15 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिल सकेगा। नगर के रामदेव, शिवकुमार व आफताब आदि ने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे इस कार्य की सराहना की है। कहा कि इन कार्यों के हो जाने से आवागमन के साथ-साथ जलभराव की समस्या से भी मोहल्लेवासियों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed