फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चलती बाइक में लगी आग, बाल बाल बचे प्रधानाध्यापक

चलती बाइक में लगी आग, बाल बाल बचे प्रधानाध्यापक

Wed, 20 Feb 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
चलती बाइक में लगी आग, बाल बाल बचे प्रधानाध्यापक
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा गांव के पास मंगलवार को दोपहर बाद चलती बाइक में अचानक आग गई। इससे बाइक सवार जूनियर हाईस्कूल बनवारीगंज कजपुरा के प्रधानाध्यापक बाल-बाल बच गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाई, तब तक मोटर साइकिल पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन



बताया जाता है कि जूनियर हाईस्कूल बनवारीगंज कजपुरा के प्रधानाध्यापक अंसर एजाज अपने परिवार के साथ अकबरपुर नगर में किराए के मकान में रहते हैं। वह वहीं से प्रतिदिन बाइक से विद्यालय आते जाते हैं। मंगलवार को दोपहर स्कूल में अवकाश के बाद वह बाइक से घर जाने के लिए निकले।
विज्ञापन



इस दौरान स्कूल से वह कुछ दूर आगे बढ़े थे कि अचानक बाइक में आग लग गई। खुद की जान बचाते हुए अंसर बाइक से कूद गए। इस बीच बाइक से आग की लपटें निकलने लगीं। अचानक बाइक में आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक जलकर राख हो गई। अंसर एजाज के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed